लखीमपुर खीरी के ब्लॉक कुंभी में तैनात सहायक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ मनरेगा) को भ्रष्टाचार निवारण टीम ने शनिवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम ने फरधान थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोला कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक कुंभी में मधुर गुप्ता सहायक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी के रूप में तैनात है। ग्राम पंचायत छितौनिया के प्रधान प्रतिनिधि विपिन वर्मा ने शिकायत की थी कि सहायक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी ने मनरेगा में कार्य कराने को लेकर उनसे रिश्वत मांगी है।
उन्हीं की शिकायत पर शनिवार दोपहर को टीम पहुंची। वहां से एपीओ मधुर गुप्ता को 50 हजार की नकदी समेत दबोच लिया। इसके बाद टीम ने थाना फरधान में मुकदमा दर्ज कराया है।
भ्रष्टाचार निवारण टीम के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी मधुर गुप्ता को 50 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। फरधान थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी कुछ साक्ष्य देने बाकी हैं, जिसकी कार्रवाई चल रही है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर