बाराबंकी में मोबाइल चोरी के शक में एक सिपाही ने 12वीं के छात्र की पिटाई कर दी। सिपाही ने दाहिने हाथ की उंगलियों को मोड़कर तोड़ दिया। इस वजह से वह परीक्षा नहीं दे रहा है। पूरा मामला सुबेहा कस्बे का है।
छात्र ने बताया कि 8 मार्च को परीक्षा के दौरान छात्र और उसके दोस्तों ने मोबाइल बाइक की डिग्गी में रख दिए। परीक्षा खत्म होने के बाद बाकी छात्र अपने मोबाइल लेकर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद शुकुलबाजार थाने के सिपाही रमाकांत यादव का फोन आया।
आरोप है कि सिपाही ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए छात्र को सरकारी आवास पर बुलाया। वहां पूछताछ के नाम पर बुरी तरह पीटा। यही नहीं, उसने जबरन एक सादे कागज पर छात्र से साइन करवाए।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे