मिर्जापुर में बुधवार को 4 लड़कियां गंगा में डूब गईं। 2 की मौत हो गई, जबकि दो को मछुआरों ने बचा लिया। चारों एक साथ गंगा में नहाने गई थीं। गहरे पानी में उतरने से डूबने लगीं। उनका शोर सुनकर मछुआरे दौड़े। हालांकि तब तक 2 लड़कियां डूब चुकी थीं।
मृतका की पहचान कुसुम कुमारी (17) और काजल (16) के रूप में हुई है। जबकि गीता (16) और सीता (18) को बचाया गया। घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गंगा घाट की है।

More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व टेम्पो सीज
फर्जी ड्रग लाइसेंस और करोड़ों का टर्नओवर: मीरजापुर में NDPS केस का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली धमाके के बाद मीरजापुर में हाई अलर्ट!विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण