बड़ागांव। थानाक्षेत्र के कपसेठी बड़ागांव मुख्य मार्ग चिलबिला गांव के पास ग्रामीणों को सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त बाइक दिखाई पड़ी जब पास में गये तो देखा पटरी के नीचे गड्ढे में खुन से लथपथ एक युवक पड़ा था जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन प्रारंभ किया तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। उसकी जेब से मिले आधार से उसकी पहचान कराते हुए पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मृतक कल घर से बगैर हेलमेट पहने अपनी बाइक से शनिवार को कपसेठी के लिए निकला था रात में घर वापस लौटते समय संभवतः बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटरी पर गड़े बिजली के खंभे से टकरा गई और सर मुंह पर गंभीर चोटें लगी है घटना स्थल पर अधिक रक्त स्राव होने से युवक की मौत हो गयी। वहीं ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया है की किसी अज्ञात वाहन के धक्का मारने से उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। मृतक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के रमईपट्टी गांव निवासी मंगरू बनवासी के पुत्र विकास वनवासी के रूप में हुई है तथा यह अविवाहित है इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। लोगों का कहना है कि युवक हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में