पिंडरा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टिको एरिया में बैठने के लिए कुछ चुनिंदा कुर्सी के अलावा कोई विशेष सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को रिसीव करने आने वाले परिजनों को फर्श पर बैठना पड़ रहा है इसके अलावा, पोर्टिको एरिया और कार्किंग एरिया में रखे डेस्टबिन पूरी भरी हुई हैं, जिससे गंदगी की समस्या हो रही है जबकि इस समय वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग 60 से 70 विमानों से 13 से 14 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है,इसके बावजूद एयरपोर्ट प्रशासन पर कोई फर्क ना पड़ना बड़ी बात है क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के जिले में आने वाले वाराणसी एयरपोर्ट का यह हाल इस बात को दर्शाता है कि कुछ भी हो फरमान हम तो नहीं करेंगे सुधार और यह समस्या तब और भी गंभीर हो जाती है जब हमें पता चलता है कि एयरपोर्ट पर प्रत्येक महीने स्वक्षता पखवाड़ा भी चलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यह सवाल उठता है कि क्या यही स्वक्षता अभियान है? वाराणसी धार्मिक स्थल होने के कारण देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और दर्शनार्थी काशी आते हैं, इसलिए एयरपोर्ट पर सुविधाओं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे