बड़ागांव । थानाक्षेत्र के भटौली गांव में कल शाम पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष के एक महिला दो पुरुष घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी विकास और विजय आपस मे पटीदार है इनके बीच बुधवार को पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट हो गया जिसमें एक पक्ष के विकास तथा उसकी पत्नी माधुरी तथा दुसरे पक्ष के विजय कुमार घायल हो गये जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर कराया गया।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे