पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के मंगारी ग्राम सभा का रिक्त ग्राम प्रधान पद पर चुनाव बुधवार को होगा। पोलिंग पार्टियां बूथ पर पहुच गई। ग्राम प्रधान पद के लिए 3302 मतदाता तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मंगारी ग्राम प्रधान रहे नंदलाल जायसवाल के निधन पर रिक्त हुए पद पर चुनाव 19 फरवरी बुधवार को होना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई। अपराह्न बाद पोलिंग पार्टी भी प्राथमिक विद्यालय मंगारी प्रथम पहुच गई। मतदान के लिए कुल 5 बूथ बनाये गए है। 3302 मतदाता तीन प्रत्याशियों डॉ कमल कुमार पटेल, स्वतंत्र कुमार गुप्ता व विजय कुमार के भाग्य का फैसला करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि मतदान के तैयारी पूर्ण कर दी गई है। मतदान सुबह 7 बजे से 5 बजे तक होगा। निर्वाचन जारी कोई भी पहचान पत्र के आधार पर मतदान दे सकते है।
वही मतदान के एक दिन पूर्व लोग मतदान की रणनीति बनाने में जुटे रहे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे