पिण्डरा।
कुटुंबग्राम, चिऊरापुर, बाबतपुर में कुटुंब संस्था और हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग और दंत रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 450 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर का शुभारंभ कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. पंकज और कुटुंब संस्था के संस्थापक सदस्य डॉ. आशीष सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस दौरान डॉ. पंकज ,डॉ. महेंद्र बिंद अंशुल सिन्हा, देवेंद्र भारती, राजेंद्र राही, आरती राय, ज्योति दुबे, वर्षा सिंह और समस्त कुटुंब संस्था के लोग रहे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे