बड़ागाँव। क्षेत्र के ग्राम मारुडीह में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मितलेश देवी, पत्नी राधे मोहन तिवारी, ने थाना बड़ागाँव में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार पुनम देवी व कृष्ण कुमार तिवारी समेत अन्य लोगों ने 13 फरवरी 2025 को उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के अनुसार, जब उनके पति ने विरोध किया, तो आरोपितों ने उन्हें दौड़ाकर मारने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। इसके अलावा, उनके बेटे मुन्ना तिवारी को भी धमकी दी गई।
बड़ागाँव पुलिस धारा 115(2),352,
351(2) में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे