सिंधोरा। थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी अजीत पटेल ने थाना सिंधोरा में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी टिकिया और ब्रेड की दुकान राजपुर सब्जी मंडी के पीछे है। मेरी दुकान से गाली मिश्रा, और उत्सव मिश्रा हमारे दुकान से कई बार टिकिया और ब्रेड खाए थे जिसका 350 रुपया हुआ था जब मै अपना बकाया पैसा मांगने लगा तो पैसा न देकर गाली देने लगे
उस समय लोग चले गए मैं जब अपने दुकान का सामान लेने के लिए ओदार बाजार जा रहा था उपरोक्त दोनों लोग व राजेश मिश्रा बूची गांव के सामने लाठी डंडा से मारे व जान से मारने की धमकी भी दिए सिंधोरा पुलिस अजीत पटेल के तहरीर पर उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा