करखियांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर्यटन स्थल विकास का भूमिपूजन संपन्न

पिंडरा/वाराणसी: पिंडरा विधानसभा के ग्राम सभा करखियांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में पर्यटन स्थल विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस परियोजना के फेज-1 की कुल लागत 18 करोड़ 25 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।
अपने संबोधन में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि करखियांव के वीर शहीदों के सम्मान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह भव्य स्मारक स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी इन वीर सेनानियों को वह सम्मान नहीं मिल सका, जो उन्हें मिलना चाहिए था। यह परियोजना पिंडरा के इतिहास में एक अलग पहचान स्थापित करेगी।
इस अवसर पर पिंडरा उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय, उपनिदेशक पर्यटन आर.के. रावत, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, प्रमोद सिंह, पूर्व प्रधान विक्रमा सिंह, जिला मंत्री फौजदार वर्मा, मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, डॉ. अशोक गौतम, आशीष सिंह, सर्मेश सिंह, अजय पटेल, अरविंद मिश्रा, रामाश्रेय सिंह, आदित्य दुबे, ग्राम प्रधान शशि कन्नौजिया, महेश सिंह, संजय पांडेय, अवधेश सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

About The Author

Share the News