रामपुर नगर पालिका की मशीन चोरी मामले में हैं आरोपी~~~~
सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर नगर पालिका की स्वीपिंग मशीन चोरी मामले में जमानत दे दी है। अब्दुल्ला इस समय हरदोई जेल में बंद हैं। जमानत आदेश मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
मामला रामपुर नगर पालिका की ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन से जुड़ा है। जिसे कथित तौर पर जौहर यूनिवर्सिटी में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले में आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान समेत कुल 7 लोगों पर आरोप लगे थे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे