41 दिनों में ₹9206 कीमत बढ़ी; इस साल दाम 90 हजार तक जा सकते हैं~~~
सोना आज यानी 10 फरवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 669 रुपए बढ़कर 85,368 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।
वहीं आज चांदी में आज गिरावट है। 1 किलो चांदी की कीमत 451 रुपए कम होकर 94,940 रुपए किलो पर आ गई है। कल चांदी का भाव 95,391 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में