मौके पर पहुंची
पुलिस बीच बचाव की भूमिका में नजर आई
पीड़ित ने पुलिस आयुक्त के यहां लगाई गुहार मांगी सुरक्षा
पिंडरा। बड़ागांव थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के पैतृक मकान को तोड़ने और जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बड़ागांव निवासी दीनदयाल गुप्ता ने पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, तीन फरवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उनकी गैरमौजूदगी में विपक्षीगण नागेंद्र बहादुर और गौरव निवासी गांव तिवारीपुर थाना कछवा मिर्जापुर सहित 15-20 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और उनके मकान को राड से तोड़ने लगे। जब दीनदयाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रॉड और बंदूक लेकर उन पर हमला करने की कोशिश की।घटना की सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इसके बावजूद आरोपित गाली-गलौज करते रहे, पुलिस के पहुंचने पर पुलिस बीच बचाव करती नजर आई। और दबंग पूरी तरह निश्चिंत होकर घर तोड़ने का काम जारी रखा इसके बाद स्थानीय थाना बड़ागांव की पुलिस को बुलाया गया जिसके हस्तक्षेप के बाद तोड़फोड़ रोकी गई। हालांकि आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।गौरतलब है। कि इस संपत्ति को लेकर पहले से ही न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पीड़ित के भाई दीन बंधु ने वर्ष 2017 में वाद संख्या 1090 के तहत मुकदमा दाखिल किया था। जिसकी अगली सुनवाई 15 फरवरी को है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि विपक्षीगण प्रभावशाली और दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं जिससे उनका परिवार डरा हुआ है। दीनदयाल गुप्ता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए अपने परिवार की सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगायी है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे