पिंडरा।पिंडरा विकास खण्ड के धरसौना गांव में समाजसेवी मनीष चौबे ने 3 लाख रुपये की लागत से अपने माता पिता की स्मृति में मुख्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास मंगलवार को किया।
सोमवार को अपराह्न में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व ग्राम प्रधान स्व0 आशा देवी व पूर्व शिक्षक रामसुधाकर चौबे के स्मृति में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि उक्त द्वार 6 माह के अंदर भव्य रूप से बनकर तैयार होगा। जिससे गांव में प्रवेश करते ही भव्यता का एहसास होगा।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे