बड़ागांव थानाक्षेत्र के गांगकला गांव में बीती रात घर से दुर मशीन पर सो रहे एक युवक को चार अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे और राड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी संतोष सिंह अपने घर से थोड़ी दूर मशीन पर सो रहे थे इस दौरान अज्ञात लोग मशीन पर पहुंचे और पुछताछ करने पर अचानक हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे