आज दिनांक 20.01.25 को दिन में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी ने खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त बीडीओ रामकृत राम निवासी चकिया चंदौली,तत्समय बीडीओ ब्लॉक पंदह ,बलिया को लंका पुलिस के सहयोग से भगवानपुर गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदरपुर,बलिया पर वर्ष 2006 में धोखाधड़ी सहित शासकीय धन गबन का अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त वर्तमान में डीडीओ पद से वर्ष 2017 में सेवानिवृत है।अभियुक्त पुलिस को बताए गए दोनों पता चकिया और मुगलसराय में वर्षों से नहीं रह रहा था। अभियुक्त 08 वर्षों से पता बदलकर वाराणसी के भगवानपुर में रह रहा था।गिरफ्तारी में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा,मुख्य आरक्षी छेदी सिंह, शशिकांत सिंह,विनीत पांडे,राजकिशोर,रामाश्रय सिंह और सरफराज अंसारी ईओडब्ल्यू वाराणसी शामिल है।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित