पिंडरा।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध विहार स्मारक गंगापुर मंगारी में सारनाथ से आये परम पूज्य भंत्ते जी लोगों को भोजनदान ,चिवरदान और धम्मचर्चा का कार्यक्रम किया गया और परम पूज्य भंते जी के ही मंगल हाथों से 15 से 20 गांव के लगभग 500 से ज्यादा वृद्ध और विधवा लोगो को कंबल भी दान किया गया जिसमें बुद्ध विहार के संस्थापक श्रद्धेय राजीव कुमार के नेतृत्व में और बुद्ध विहार समिति के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, अरुण कुमार प्रेमी, बृजेश कुमार भारती, नंदकिशोर, आर के राम, देवनाथ बाबू, शिवलाल राम ,रामधनी मास्टर, देवा पटेल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे