आप का बड़ा आरोप, प्रवेश वर्मा ने करवाया केजरीवाल पर हमला~~~~
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया है। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को घायल कर उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।
आप ने जारी किया वीडियो
आप ने ट्वीटर पर इसका वीडियो जारी कर लिखा, हार के डर से बौखलाई बीजेपी, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे