कैंट स्टेशन पर इंतजाम के बारे में पूछा, रात में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर आज शाम करीब साढ़े 4 बजे वाराणसी पहुंचे। इसके बाद 5 बजे सर्किट हॉउस गए। वहां पर अधिकारियों के साथ आधे घंटे तक समीक्षा बैठक की। इस दौरान काशी के विकास कार्यों, कुंभ की तैयारियों और सूबे की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
इसके बाद 15 मिनट तक भाजपा पदाधिकारियों से मिले। उसके बाद करीब साढ़े 7 बजे कैंट स्टेशन पर निरीक्षण करने निकले। वहां पर महाकुंभ से आए श्रद्धालुओं से बात कर इंतजाम का हाल जाना। सीएम योगी आज वाराणसी में रहेंगे। रात में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने भी जा सकते हैं।
वाराणसी से पहले सीएम योगी सोनभद्र आये थे। वह यहां विधायक खेल महाकुंभ के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा–“सोनभद्र उत्तर प्रदेश की ऊर्जा की राजधानी के रूप में विख्यात है। ये जनपद केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की आदि परंपरा को अपने में समेटे हुए है। ये जनपद सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से संसाधनों से परिपूर्ण है। अगर मैं कहूं कि भारत के अंदर अकेले स्विट्जरलैंड बनने की क्षमता सोनभद्र रखता है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित