पिंडरा।
गजोखर स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को परीक्षा जनपद के 19 केंद्रों पर होगी।
उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस बार कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 18 जनवरी शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा जनपद के 19 केंद्रों पर आयोजित होगी। जिसमें कुल 7787 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी की तैनाती भी की गई है। प्रत्येक परीक्षार्थी विद्यालय के वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाऊनलोड कर सकते हैं।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे