सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अनुशासनहीनता में प्रदेश सचिव चंद्रिका यादव को बर्खास्त कर दिया। गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रिका यादव पर सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव के खिलाफ बयानबाजी की थी। आरोप है कि वीरेंद्र यादव को निशाने पर लेते हुए कहा था-क्या ये ही सिर्फ यादवों के नेता हैं।
बर्खास्तगी के बाद चंद्रिका यादव ने पलटवार किया। उन्होंने वीडियो बयान जारी किया। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह, विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव और गाजीपुर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव पर साजिश का आरोप लगाया।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में