दो पक्षों में हुई मारपीट मे पिता पुत्र घायल

बड़ागांव थाना क्षेत्र के खररिया बारी गांव में रविवार को रात 8 बजे चल रहे नाच गाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल ने विपक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस घायलों का उपचार कराते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव में कंचन पटेल के घर के समीप नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था जहां मैं और मेरा पुत्र संतोष नाच गाना देख रहे थे इसी बीच मेरे ही गांव के गणेश,चंदन और गोली वाद विवाद करते हुए टंगारी और लाठी, डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

About The Author

Share the News