20 लोग मलबे में दबे, 6 को बाहर निकाला; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी~~~~~
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन स्टेशन का लिंटर अचानक ढह गया। मलबे में 20 मजदूर दब गए। अब तक 6 को बाहर निकाला गया है।
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायलों को ई-रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया। सीनियर अफसरों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार सुबह लिंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा लिंटर ढह गया।

More Stories
दरोगा भर्ती परीक्षा मामले पर CM योगी सख्त, पेपर सेटर्स को कड़ी चेतावनी
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: वाराणसी में डीएम ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
चैत्र नवरात्र पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का फैसला