पिंडरा। बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में शुक्रवार एक मुफ्त समाधान योजना के अंतर्गत बकायेदारों को लेकर बसनी क्षेत्र में अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में जानकारी देते हुए जे ई शिव शंकर वर्मा ने बताया की आज क्षेत्र में कुल 42 बकायेदारों की विधुत कनेक्शन काटे गए वही बकायेदारों से कुल दो लाख साठ हजार रुपए की वसूली भी की गई और 25 ग्रामीणों ने एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण करा कर किश्तों में विधुत बिल जमा करने की वात कही ।इस दौरान मुख्य रूप से एसडीओ शुभम जैन ,जेई शिव शंकर वर्मा, अमन सिंह , नन्दा यादव , रोशन अली समेत कई अन्य विधुत कर्मी मौजूद रहे ।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त