सिंधोरा। थाना क्षेत्र के महगांव निवासी राज मिश्रा 2 दिसंबर की रात्रि लगभग 9:30 बजे छतांव गांव में शादी समारोह में जा रहे थे कि
छतांव प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचने पर विशाल यादव , अंकित यादव निवासी तारापुर चमरु सिन्धोरा व शुभम राजभर , रमन यादव गांव खुटहां सिन्धोरा ने राज मिश्रा को भद्दी भद्दी गाली देते हुये लाठी डण्डे से बुरी तरह मारे- पीटे जिससे सिर व चेहरे पर काफी गम्भीर चोटे आयी है बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिये जाते जाते राज मिश्रा को जान से मारने की भी धमकी भी दी उक्त लोग मनबढ़ किस्म के हैं तथा कुछ दिन पूर्व गांव में दो युवकों के साथ भी मारपीट किए थे। राज मिश्रा के तहरीर पर सिंधोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा