बड़ागांव। शिवपुर थाना क्षेत्र के सरोज कुमार सुमन ने प्रार्थना पत्र देकर मनबढो से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है ।
पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व वह बाबतपुर से अपने घर तरना जा रहा तभी हरहुआ स्थित एक शो रूम के सामने रात लग्भग 9 बजे उनकी इनोवा गाड़ी में पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार अर्टिगा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेरी गाड़ी घिसटते हुए सामने पोल से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त ही गई । टक्कर के बाद अर्टिगा सवार 5 मनबढो ने गाड़ी से निकलकर मेरे साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि यदि कही मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की तो तुम्हारी हत्या हो जाएगी । वही मनबढो से किसी तरह मेरे परिचित सिदार्थ सिंह व नवीन सिंह ने मनबढो से मुझे किसी तरह से बचाया । वही पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने मनबढो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर मामले की जांच प्रारंभ कर दिए।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार