मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ पेट्रोल पंप पर सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि से जांच पड़ताल में जुटी है।
बस्तरा मोड़ के पास ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप स्थित है। सोमवार की सुबह चार बजे पहुंचे बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप के मैनेजर को असलहा सटाकर कर लाखों रुपये लूट ले गए। सूचना पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने मैनेजर को असलहा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया है।
सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों ने औराई में भी लूट का प्रयास किया है। वहां भी जांच के लिए टीम को भेजा गया है।

More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व टेम्पो सीज
फर्जी ड्रग लाइसेंस और करोड़ों का टर्नओवर: मीरजापुर में NDPS केस का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली धमाके के बाद मीरजापुर में हाई अलर्ट!विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण