पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात 8 बजे के लगभग तेरहवीं से लौट रहे शिक्षक को पूर्व छात्र ने अपने सहयोगियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
बताते हैं कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के पतिराजपुर निवासी रामबाबू 30 वर्ष अपने साथी राधेश्याम यादव निवासी बढ़ौना के साथ करखियांव से तेहरवीं में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी खालिसपुर स्थित संत नारायण बाबा पब्लिक इंटर कालेज का पूर्व छात्र अमन गौड़ ने अपने भाइयों व साथियों के साथ बाइक रोककर शिक्षक बाबूराम के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लतपथ हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें पीएचसी व जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 191 (2), 191(3 ),115 (2),351 (2) के तहत दादा कैलाश गोंड़, पिता सन्तोष व पुत्र अमन , संस्कार गोंड़ निवासी करखियांव अनमोल सिंह, दीपक विश्वकर्मा व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सन्तोष व दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दिनों आरोपितों को चालान किया गया जहाँ कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने दरोगा के रिपोर्ट पर उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा