पिंडरा।क्षेत्र के खरगपुर गांव में शनिवार को आयोजित अंतर्जनपदीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब कंदवा की टीम ने बच्छाव की टीम को हराकर जीत हासिल की ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने किया ।
प्रतियोगिता में जनपद की आठ टीमों ने भाग लिया ।पहले मुकाबले में लमही की टीम ने मेजबान ताज स्पोर्टिंग क्लब खरगपुर को एक तरफा मुकाबले में हराया ।लेकिन दूसरे चक्र में लमही की टीम को कर्मदेश्वर इंटर कॉलेज बच्छाव की टीम ने शिकस्त दी ।
फाइनल मुकाबले में कंदवा की टीम ने बच्छाव को हराकर खिताब अपने नाम किया । मुकाबला रात्रि 8 बजे तक चला। इस दौरान रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए भीड़ रही।
धन्यवाद ज्ञापन आयोजक शाहिद अली व कमेंट्रटर की भूमिका आफताब आलम, रेफरी की भूमिका एडवोकेट सुधीर सिंह ने निभाई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा