समझौते के बहाने घर बुलाया, फिर चापड़ से मारा; घायल खुद ही भागकर पहुंचे अस्पताल~~~~
वाराणसी में शुक्रवार रात विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। युवक को पहले समझौते के बहाने से बुलाया। पकड़कर पीट दिया। हमलावरों ने घर के अंदर उसे बंद कर लिया। चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए।
बीच-बचाव करने आए लोगों को भी लाठी, डंडा और रॉड से हमलाकर चोटिल कर दिया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जान बचाकर भागे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खुद दौड़कर अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने युवक की तहरीर पर तीन नामजद और 7 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। क्रिकेट के मैच में हुए झगड़े के बाद समझौते के लिए घर बुलाकर मारपीट की गई। तीन लोगों को थाने पर बैठाया गया है। इसमें एक मुख्य आरोपित भी शामिल है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा