नमामि गंगे ने सफाई अभियान चलाकर लोगो से की अपील
कहा – अपने घर आंगन के साथ मां गंगा के आंचल को भी रखें साफ
शुक्रवार को लोक आस्था के पावन पर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्ग्घ देने के साथ ही समापन हुआ।इसके बाद घाटों पर आस्थावानों द्वारा छोड़ी गईं वस्तुओं से चारों तरफ गंदगी बिखरी दिखाई देने लगीं।गंगा स्वच्छता के लिए प्रयासरत संस्था नमामि गंगे गंगा विचार मंच की महानगर के तत्वावधान में गायघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।छठ के बाद बिखरी गंदगियों को समेटकर निस्तारण हेतु भेजवाया।नमामि गंगे गंगा विचार मंच ज़िला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में अभियान के दौरान गंगा सतह पर तैर रहीं अनावश्यक वस्तुओं को बाहर निकाला गया।कहा की छठ पर्व प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ाव का संदेश देता है। छठ के दौरान स्वच्छता का विशेष महत्व है।अपने घर आंगन के साथ मां गंगा के आंचल को भी साफ रखना प्रत्येक श्रद्धालु का दायित्व है।श्रमदान के दौरान शिवम अग्रहरि, जय विश्वकर्मा, सपना वर्मा, रेनू आचार्य, अजय कन्नौजिया सहित पुलिस डिफेंस के स्वयंसेवक शामिल रहें।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे