बड़ागांव। थानाक्षेत्र के कविरामपुर मोड़ के पास बीते 3 नवंबर को घटित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय बाइक चालक की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक के पिता की सूचना पर बड़ागांव पुलिस दुसरे बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
कपसेठी थानाक्षेत्र के जम्मनपुर उपरवार गांव निवासी बुधीराम प्रसाद ने अपने दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र महेन्द्र कुमार पटेल बीते रविवार को अपनी ससुराल से घर वापस लौट रहा था की उपरोक्त घटना स्थल के पास विपरीत दिशा की तरफ से आ रही तीव्र गति मोटरसाइकिल चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधीराम के तहरीर पर बड़ागांव निवासी कौशल सेठ गांगकला निवासी अमन गुप्ता के खिलाफ बड़ागांव पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे