पिंडरा।पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हथिवार के पुरातन छात्र नंदलाल यादव के आर्थिक सहयोग से 6 लाख रुपये से निर्मित एक कक्षीय भवन का लोकार्पण मंगलवार को एक समारोह के दौरान हुआ।
समाजसेवी नंदलाल यादव ने स्वयं के पढ़े स्कूल को बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के उद्देश्य से एक कक्षीय भवन के लोकार्पण के समय जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह पूर्व बीईओ मंगरु राम , ग्राम प्रधान प्रेमशीला यादव ने फीता काटकर भवन को लोकार्पित किया। संचालन एआरपी रामसेवक यादव व धन्यवाद ज्ञापन प्राधनाध्यापक विनोद कुमार सिंह ने दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लहरु यादव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र छत्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भावभीनी प्रस्तुति दी गई।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में