गोवर्धन पूजा समिति के शोभा यात्रा में रास्ते भर गुलाब की पंखुड़ियां

गोवर्धन पूजा समिति के शोभा यात्रा में रास्ते भर गुलाब की पंखुड़ियां
लोगों द्वारा अंगवस्त, पुष्पहार से स्वागत होता रहा। समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू के अध्यक्षता में 1 नवम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट चेतगंज से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव जी ने किया ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल जी यादव, उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, सदस्य ई अशोक यादव राजेश अहीर ने लहुराबीर पर शोभा यात्रा में उपस्थित उद्घाटनकर्ता एवं वरिष्ट जनो का माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही समिति द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात शोभा यात्रा विधिवत रूप से आगे की ओर बढ़ी, शोभा यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से आईं झाकियां जो कि श्री कृष्ण के लीलाओं पर आधारित रही लोगों खूब मंत्र मुग्ध किया। वहीं दूसरी ओर केसरिया पगड़ी पहने युवा लट्ठबाजी का प्रदर्शन जोश के साथ नगाड़ों की थाप कर रहे थे, प्रसिद्ध जोड़ी पहलवान मिट्ठू यादव द्वारा आग से जलती जोड़ी को फेरना लोगों में कौतूहल बनी रही।

स्वागत में जगह जगह पर बने तोरण द्वार, पुष्पहार, खीर वितरण,भंडारा का आयोजन क्षेत्रीय लोगों द्वारा किया गया था, सभी पार्टी के राजनैतिक नेताओं द्वारा कई स्थानों पर शोभा यात्रा के स्वागत की व्यवस्था की गई थी महिलाएं बच्चे अपनी छतों से पुष्प वर्षा करते रहे, “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” नारे रास्ते भर गूंजते रहे, भीड़ को नियंत्रित रखने प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला जिससे शोभा यात्रा अपने गंतव्य तक
सफलता पूर्वक सायं 5 बजे पहुंच गई।
गोवर्धन धाम खिड़कियां घाट पर सुबह समिति के पदाधिकारीयो द्वारा गोवर्धनधारी का पंचामृत स्नान कराकर हरियाली श्रृंगार, विधिवत हवन पूजन एवं छप्पन भोग लगी थालियां सजाकर पूजन प्रारंभ हुआ इसके बाद मंदिर के किनारे बने मंच पर राष्ट्रीय बिरहा गायक श्री जवाहर लाल यादव श्री मन्नू लाल यादव का लोक गायन दोपहर 1 बजे से चलता रहा जिससे दूर दराज से आए लोगों को खूब मनोरंजन होता रहा। सायं 5 बजे शोभायात्रा खिड़कियां घाट पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो कर विस्तृत मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमें आजमगण के सांसद माननीय धर्मेन्द्र यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, धर्मेन्द्र यादव जी के पहुंचते ही युवाओं सेल्फी लेने की होड मच गई ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल जी यादव समिति अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, संरक्षक भाला यादव, संयोजक कैलाश यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, राजेश अहीर ने मुख्य अतिथि को गोवर्धनधारी का दर्शन कराया तत्पश्चात यादव गांधी स्व राजित सिंह जी का मल्यार्पण धर्मेन्द्र जी द्वारा किया गया, मंच पर पहुंचते ही धर्मेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगेमुख्य अतिथि धर्मेन्द्र यादव विशिष्ट अतिथि अशोक यादव एवं अतिथि प्रभु नारायण यादव विधायक सकलडीहा का स्वागत समिति के समस्त पदाधिकारीयो द्वारा पुष्प हार, अंगवस्त्रम, और स्मृति चिन्ह देकर किया गया, इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा समाज में उल्लेखनीय योगदान हेतु दस लोगों को “गोवर्धन श्री सम्मान” और “अलख नाथ सामाजिक प्रतीक सम्मान देकर सम्मानित किया गया जिसमें स्वामी रमेशानंद सरस्वती, डा धर्मेन्द्र यादव, श्री मति चन्दना यादव, डा राम भरोस यादव, श्री बच्चे लाल पहलवान, श्री मन्नू कैलाश यादव, श्री रामसेवक यादव, ई गौरव यादव, अधिवक्ता श्री हरिदास यादव, डा विजय यादव एवं बनवारी सिंह यदु शामिल रहे। सम्मान समारोह के ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल जी यादव, विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण यादव, मनोज सिंह काका समिति
अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू का संबोधन हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि “भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा करवाई उसी प्रकार समाज में अहंकारियों का घमंड तोड़ने के लिए सभी को एक जुट होना पड़ेगा
तभी गोवर्धन पूजा का उद्देश्य पूरा होगा भगवान कृष्ण लोक तंत्र के संस्थापक थे आज हमें उन मूल्यों को समझने की जरूरत है। विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का चयन कर गोवर्धन श्री देना समिति का प्रशंसनीय कार्य है।
कार्यक्रम के अंत में समिति के उपाध्यक्ष दिनेश यादव, अजय यादव, गोपाल यादव, विनय यादव, भाला यादव , मदन यादव , द्वारा झाकी के कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

About The Author

Share the News