पिंडरा।
गोरखपुर में आयोजित 68वी प्रदेशीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में पिंडरा जोन के बेसिक शिक्षा विभाग दो छात्र पहलवान ने मेडल जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की ।
दोनो पहलवान पिंडरा ब्लॉक के अहरक अखाड़े में शिक्षक राम सेवक यादव के देख रेख में अभ्यास करते हैं। कम्पोजिट स्कूल का छात्र अशोक कुमार यादव ने अंडर14 के 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल तथा कम्पोजिट स्कूल नवलपुर के छात्र पहलवान प्रवेश यादव ने भी अंडर 14 वर्ष ने 35 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। यह जानकारी यूपी कुश्ती टीम के सेलेक्टर राम सेवक यादव ने दी ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा