पिंडरा।
संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले आगामी 5 अक्टूबर को काशी द्वार आवासीय योजना को रद्द करने की मांग को लेकर एक बार फिर पिंडरा तहसील में किसान धरना प्रदर्शन करेंगे।
उक्त निर्णय प्रभावित गांव पूरारघूनाथपुर, चकिन्दर, मानापुर, रमईपुर चूप्पेपुर, बड़ेपुर, पिंडराई, पिंडरा, समोगरा,कैथोली बेलवां, बहुतरा, बसनी जद्दूपुर गांव में जनजागरण अभियान के दौरान लिया गया। बताते चलें कि 947 एकड़ में विकसित होने वाले काशी द्वार आवासीय योजना के विरोध में उक्त गांव के किसान विरोध कर रहे है। उसी क्रम में 5 अक्टूबर दिन शनिवार को पिंडरा तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उक्त जानकारी मोर्चा के पदाधिकारी सन्तोष पटेल ने दी।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा