पिंडरा।
सिन्धोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार को चोरी किये बकरे के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर नदोय मोड़ के पास से धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) व 317(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त नितिन गौड़ पुत्र संतोषी गौड़ व रोहित राजभर पुत्र दिनेश राजभर, दोनों निवासी नदोय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गाड़ी की बैटरी व 3 बकरी बरामद किया।
अभियुक्तों ने
पूछताछ के दौरान बताया कि हम चार लोगों ने मिलकर दो बकरी एक बकरा तथा गाड़ी की बैटरी ग्राम नदोय से चोरी किये थे। जिसें हम लोग बेचने के लिये ग्राहक को बुलाये थे उसी का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में