पिंडरा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद का जन्मदिन पिंडरा विधानसभा के जन सहयोग कार्यालय में विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में मनाया गया जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विधायक ने कार्यकर्ताओं को बताया की पीएम ने भारत को विश्व मे सशक्त और मजबूत राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया है इसके लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है हम सभी कार्यकर्ताओं को पीएम के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र को मजबूत और विकसित पिंडरा के रूप मे स्थापित करना चाहिए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ जेपी दुबे, पवन कुमार सिंह, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, संजय पांडे, हौसला पांडे, शैलेश मिश्रा, विकास मिश्रा, संदीप सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे