वाराणसी।बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मोहम्मद कैफ 06.09.2024 को रात्रि 08:30 बजे पाँचो शिवाला
(रसूलपुर) पर खड़ा था पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अपराधी प्रवृत्ति के पंकज सिंह व दीपक सिंह तथा अज्ञात 15-20 लोगों के साथ असलहे से आतंकित कर मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर ग्राम रसूलपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में ले जाकर बन्द कर दिये तथा उपरोक्त सभी लोग रात 11 बजे तक लगातार लात घूसा थप्पड़, डण्डा से मारते रहे, किसी तरह घटना की जानकारी घर के लोगों को हुई
घटना स्थल पर पहुँच कर उक्त आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो से हाथ जोड़कर व मिन्नत करके मोहम्मद कैफ को घर ले आये वही दीपक सिंह, पंकज सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस घटना की जानकारी पुलिस को दिए तो हत्या करके लाश फेंक देगें बड़ागांव थाने से कोई कार्रवाई न होने पर जन शिकायत प्रकोष्ठ से गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बड़ागांव पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा