पुलिस कमिश्नर के आदेश से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
बड़ागांव। थाना क्षेत्र के कुसहीं गांव में मायके में रह रही एक विवाहिता को पति द्वारा गला दबाकर मारने के प्रयास को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी ने बड़ागांव पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस आरोपी पति सहित सास ससुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त को दिये गये प्रार्थना पत्र में बड़ागांव थानाक्षेत्र के कुसहीं गांव निवासिनी वंदना पुत्री दिनेश ने आरोप लगाया है की मेरी शादी जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत धानापुर गांव निवासी नगाउ के पुत्र सर्वेश के साथ 10 वर्ष पूर्व हिंदू रिति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी जिसमें मायके वालों ने सामर्थ्य वश दान दहेज दिया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के पति ससुर सहित सास सुभावती देवी मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे और बीते 26 अगस्त को विवाहिता एवं उसकी तीन पुत्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया। सुचना पर पहुंची विवाहिता की मां मायके लेकर आयी और इलाज कराया।इस बीच 4 सितंबर को दोपहर जब घर पर कोई नहीं था तो पति मायके पहुंच कर विवाहिता का गला दबाकर मारने का प्रयास करने लगा शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे बहनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा