पिंडरा।सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को पिंडरा ब्लॉक में चल रहे हर घर नल योजना की हकीकत जानने गांवों में जा धमके। जिससे जलनिगम की अधिकारियों की पोल खुल गई और उनको फटकार लगाई।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह शुक्रवार को सुबह सबसे पहले पिंडरा ब्लॉक के देवजी गांव पहुचे जहाँ स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत बने पानी टँकी और जलापूर्ति व्यवस्था को देखी खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दूर करने का निर्देश दिया। उसके बाद उनका काफिला नदोय पहुचा जहां काम बंद मिलने पर एलएनटी और विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। उसके बाद भई पहुंचे और वहाँ बने पानी टँकी और जलापूर्ति व्यवस्था देख सन्तोष जताया।
इस दौरान बीडीओ डॉ छोटेलाल तिवारी,धर्मेंद्र सिंह देव,
जलनिगम के मुख्य अभियंता विशेश्वर प्रसाद, अधिशाषी अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी, ए ई अमित सिंह, सद्दाम हुसैन, जेई प्रियंका यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर शमशेर आलम के अलावा नहर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा