जब मंत्री जी से ग्रामीणों ने नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की

पिंडरा।सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के साथ पिंडरा ब्लॉक प्रमुख संरक्षक व वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर सिंह के भानपुर आवास पर पहुंचे आवास पर उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री जी को बताया कि
वर्षों से नहर में पानी न आने खेतों की सिंचाई करने में बड़ी दिक्कत आ रही है मंत्री जी ने तत्काल सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल पानी छोड़े जाने की बात कही वहीं रविशंकर सिंह ने खेतों की सिंचाई के बाबत किसानों की परेशानियों को उनके सामने रखा तो उन्होंने कहा कि रवि जी आपके क्षेत्र में 50 ट्यूबवेल लिफ्ट सिंचाई के लिए दी जाएगी इसके लिए आप हमें सूची बनाकर दे दीजिए कि पिंडरा ब्लाक में ट्यूबेल कहां-कहां लगना है। वही अधिकांश गांवों जैसे मरुई, दिनदासपुर, सिंधोरा, जगदीशपुर, महगांव, औरांव, जाठी, गड़खरा, गजेंद्र। सहित तमाम गांव में जल निगम के कार्य बड़े धीमी गति से चल रहे हैं और पाइप लाइन डालने के लिए रास्ते पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो इस बाबत उन्होंने जल निगम के बड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्य है उसे तत्काल पूरा किया जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
इस मौके पर रामविलास, राम प्रवेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह देव, फौजदार शर्मा, अभिषेक सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अजय उदल, शिव गुप्ता प्रधान नंद किशोर यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share the News