सिंधोरा- थाना क्षेत्र के ओदार बाजार में दुकानदार मिथिलेश पटेल आज मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे अपने मिठाई दुकान की आलमारी साफ कर रहा था इसी दौरान अलमारी में लगे विद्युत तार में प्रवाहित हो रही करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ओदार निवासी मिथिलेश पटेल की बाजार में मिठाई की दुकान है रोज़ की भांति आज सुबह दुकान की साफ-सफाई कर रहे थे।
करंट लगने से दुकानदार की मौत जब वह मिठाई के काउंटर की सफाई करने गया उसी समय वह करंट की चपेट मे आ गया। जिसके कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिथिलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था जिसकी शादी कुछ वर्षों पहले हुई थी इनके पीछे पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौक पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा