पिंडरा-पुलिस कमिश्नर के आदेश पर महिला सशक्तिकरण को लेकरअपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी के उपस्थिति में गंगापुर व पिंडरा बाजार में महिला सशक्तिकरण एवं छात्रों को 1090, 108, 1076 ,112, के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर छात्राओं को जागरूक किया गया ।इस मौके पर ममता रानी ने बताया कि किसी भी महिला छात्राओं को अन्य किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसे हम तक बेझिझक आकर बताएं वही मनचलो को हिदायत देकर छोड़ दिया गया इस मौके पर
फूलपुर एंटीरोमियो टीम प्रभारी महिला उoनिरीoआफरीन कुरैशी इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह,
उoनिरीo साक्षी पांडे, उo निरीo अनुराधा मौर्य, उo निरीo राम सिंह, उo निरीo रोहित , महिला कां0 पूजा सहित अन्य कांस्टेबल भी मौजूद रही।
वहीं दूसरी तरफ
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर महिला सशक्तिकरण को लेकर थाना बड़ागांव की एंटी रोमियो टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक प्रियंका पांडे अपने टीम के माध्यम से अभियान चलाकर प्रज्ञा पब्लिक स्कूल बड़ागांव में महिला सशक्तिकरण एवं छात्रों को 1090, 108, 1076, 112, के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर छात्राओं को जागरूक किया गया और मनचलों को हिदायत देकर छोड़ गया ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा