बड़ागांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर नहर पुलिया के बगल में मां चंद्रिका मंदिर के ठीक सामने कांवरिया का एक जत्था अंबेडकर नगर से वाराणसी की तरफ जा रहा था कि बाबतपुर स्थित मां चंद्रिका माता मंदिर के ठीक सामने समय 7:00 बजे शाम को बाबतपुर से बनारस की तरफ जा रही है टेंपो ने कांवरियों को टक्कर मार दी जिससे एक कावँरिया मोनू प्रजापति 25 वर्ष निवासी पट्टी अंबेडकर नगर नग जलालपुर का एक हाथ फैक्चर हो गया तथा दूसरा कावँरिया प्रदीप प्रजापति 20 वर्ष पता उपरोक्त को भी चोटे आई हैं दोनों लोगो को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है वही आक्रोशित कांवरियों ने वाराणसी लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया सूचना पर पहुंची बड़ागांव व फूलपुर की पुलिस ने कांवरियों को समझा बूझकर जाम हटाया l

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा