पठान सेवा कमेटी के 4 वर्ष पूरे होने पर लोगों को किया गया सम्मानित

पिंडरा-सर्व समाज के हितों के लिए बनाई गई पठान सेवा कमेटी के 4 वर्ष पूर्ण होने पर इसे स्थापना दिवस के रूप में मनाया गयाl जिसमें समिति के अध्यक्ष सैफ खान,आसीम खान,व बादशाह खान छेदी, के द्वारा पिंडरा ग्राम सभा के युवा समाजसेवी अवधेश राय गुल्लू को सम्मानित किया गया वही अवधेश राय ने बताया कि आपके समाज के द्वारा बनाया गया कमेटी सर्व सुखाय्, सर्व हिताय् के रूप में धीरे-धीरे लोगों की सेवा करते हुए आगे बढ़ रही है l पठान सेवा कमेटी ने मुझे बुलाकर जो सम्मान दिया मैं आप लोगों का कर्जदार हो गया हूं इस स्थापना दिवस के अवसर पर और भी लोगों को सम्मानित किया गया इस मौके पर प्रमुख रूप से रमेश यादव, हारुन नेता, एडवोकेट आनन्द पटेल मरजाद सिंह, डाo हौसला साहब, मोहीब अली, देवभूषण कन्नौजिया, गुड्डू खान,शाहिद खान, बाबर खान, आलोक पांडेय, दानिश खान, सोनू खान, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे l

About The Author

Share the News