पिंडरा।सिंधोरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खौदा में बीती रात प्रदेश कैबिनेट मंत्री के भाई का समरसेबल पम्प समेत 45 हजार कीमत के सामान बीती रात चोर चुरा ले गए।
बताते हैं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के भाई रामलखन राजभर अपने तालाब के लिए घर से कुछ दूरी पर समरसेबल पम्प लगाया था। जिसे बीती रात एक कमरे में रखे समरसेबल पम्प, मोटर, स्टार्टर, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान को ताला काटकर चोर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर सिंधोरा पुलिस को सूचना को दी। उसके बाद सिंधोरा थानाध्यक्ष निकिता सिंह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कैबिनेट मंत्री के भाई का समरसेबल चोरी होने के बाद पुलिस काफी सक्रिय दिखी।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे