बड़ागांव थाना क्षेत्र के धनेशरी निवासी निशान्त राय अपने बाइक से रामेश्वर रोड पर हरहुआ चौराहे की तरफ जा रहे थे कि गुरुवार की सुबह 9:30 बजे अभिषेक सिंह रामसिंहपुर हरहुआ निवासी ने रास्ते में रोक कर निशांत राय की पिटाई कर दी l
जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह हैंडपंप बोरिंग का कार्य करते हैं और अप्रैल माह में निशांत राय के घर बोरिंग का कार्य किया था बोरिंग का कार्य सही न होने पर हैंड पम्प से गंदा पानी निकल रहा था इसको लेकर निशांत राय ने अभिषेक का पाँच हजार रुपया रोक लिया था इसी पैसों को लेकर निशांत राय और अभिषेक में कहां सुनी हुई अभिषेक सिंह ने किसी वजनी वस्तु से निशांत राय के सर पर प्रहार कर दिया जिससे सर में चोट आई है l निशांत राय के तहरीर पर बड़ा गांव पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है l

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में