पिंडरा।
220 केवी उपकेंद्र गजोखर के 132 केवी मेन बस के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते गजोखर से सम्बद्घ एक दर्जन उपकेंद्र 28 जुलाई रविवार को सुबह 9 बजे से डेढ़ घंटे तक ठप रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता इंद्रभान सिंह ने बताया 220 केवी के उपकेंद्र गजोखर से निकलने वाली 132 केवी गजोखर के मेन बस के अनुरक्षण व मरम्मत कार्य के कारण 220 केवी गजोखर से पोषित 33 केवी पिंडरा, पिंडरा तहसील, गजोखर, अनेई, एयरपोर्ट,नियारडीह, इंडस्ट्रियल एरिया करखियाव, सिंधोरा व नेवादा विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति रविवार को सुबह 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक ठप रहेगी।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे